फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crop water logged due to illegal bandha on sai river

सई नदी पर बनाया अवैध बंधा, सैकड़ों किसानों की फसलें डूबीं

Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
crop water logged due to illegal bandha  on sai river
सई नदी में ऐसे बनाया गया है बंधा। संवाद - फोटो : HARDOI
टड़ियावां। अहिरोरी और टड़ियावां विकास खंड के पांच गांवों के सैकड़ों किसानों की धान की फसल सई नदी में बनाए गए अवैध बंधे के कारण डूब गई। अवैध बंधा ग्राम नीर के कुछ लोगों ने सिर्फ मछली का शिकार करने के लिए बनाया है। शुक्रवार को परेशान किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

जनपद से सई नदी बहती है। स्थानीय लोग इसे भैंसटा नदी कहते हैं। सई नदी पर ग्राम नीर के निकट मछली का शिकार करने और मुनाफा कमाने की चाहत में कुछ दबंग लोगों ने अवैध बंधा बना लिया। इन दिनों सई नदी में भी पानी बढ़ा हुआ है। आगे बंधा होने के कारण पानी ग्राम सिकरोहरी, सिकराना, कुरियारा, बुदेलापुरवा, खजुहा, भूड़पुरवा, के किसानों के खेतों में भर गया है। सैकड़ों किसानों की कई हजार बीघा फसलें डूब गईं हैं। धान की फसल बर्बाद हो गई है। बावजूद इसके अभी तक बांध नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

पुलिस आई और लौट गई
मुरारी, राजीव, श्रवण कुमार आदि किसानों ने बताया कि बांध बनाए जाने के कारण जब खेतों में पानी भर गया और फसलें डूब गईं तो यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी गई। आरोप है कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। ग्रामीणों ने अवैध बंधा बनाए जाने की शिकायत की, तो पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सिकरोहरी, सिकराना, कोरियारा, बुंदेलापुरवा, खजुहा और भूड़पुरवा आदि के किसानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार को पूरी समस्या बताते हुए शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बंधे के कारण उनकी फसलें डूब गई हैं। बंधा बनाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed