फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Critical care trauma unit will be opened in medical college

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में खुलेगी क्रिटिकल केयर ट्रॉमा यूनिट

Sun, 23 Mar 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 23 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Critical care trauma unit will be opened in medical college
फोटो- 23- मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए चयनित की गई भूमि। संवाद
विज्ञापन

फोटो-24- डॉ. जविन बिष्णु गोगोई। संवाद
- गंभीर मरीज नहीं होंगे रेफर, तत्काल मिल सकेगा इलाज
- क्रिटिकल केयर ट्रामा यूनिट के लिए शासन ने 27 करोड़ रुपये का बजट पास किया
- यूनिट के निर्माण को 4 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली, जल्द शुरू होगा निर्माण
अनुपम कीर्ति भारद्वाज
हरदोई। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनों से लैस क्रिटिकल केयर ट्रॉमा यूनिट की शुरुआत मेडिकल कॉलेज में होने जा रही है। अभी तक ऐसे मरीजों को लखनऊ रेफर कर दिया जाता है, लेकिन ट्रॉमा सेंटर शुरू हो जाने से मरीजों को तत्काल इलाज मुहैया हो सकेगा। ट्रॉमा यूनिट के लिए शासन से अनुमति मिल गई है और बजट भी पास कर दिया गया है। बजट की पहली किस्त के चार करोड़ भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी लगातार की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तो मिल रहीं हैं, अब गंभीर मरीजों का इलाज भी किया जा सकेगा। दुर्घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज तो मिल रहा है लेकिन हालत बिगड़ने पर मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

समय से मरीजों को इलाज नहीं मिल पाने से कई बार मौत हो जाती है। ऐसे में गंभीर मरीजों को इलाज की सुविधा के लिए अब मेडिकल कॉलेज में 27 करोड़ रुपये से क्रिटिकल केयर ट्रामा यूनिट का निर्माण किया जाएगा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थान का चयन हो चुका है और 50 बेड के ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण 2016 में भी 2.16 करोड़ रुपये से कराया जा चुका है, लेकिन यह नौ सालों से बंद था, अब दोबारा संचालन कराया गया है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक न होने की वजह से गंभीर मरीजाें को भेजा ही नहीं जा रहा है। ऐसे में लखनऊ रोड पर नयागांव के पास बना ट्रॉमा सेंटर सिर्फ शोपीस बना हुआ है। वहीं अब मेडिकल कॉलेज के अधीन ट्रॉमा सेंटर बनने से मरीजों को बेहतर लाभ मिल सकेगा।
18 से 24 माह में बनकर तैयार होगा ट्रॉमा सेंटर
मेडिकल काॅलेज में क्रिटिकल केयर ट्रामा यूनिट का निर्माण वर्ष 2024-25 के अंतर्गत शुरू करा दिया जाएगा। धनराशि का आवंटन हो चुका है और अगले 18 से 24 माह के अंतर्गत निर्माण कार्य पूरा करवाकर दिया जाएगा। इसके बाद गंभीर मरीजों को सहूलियत मिल सकेगी।

साल में 2000 मरीज होते हैं रेफर
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से हर साल 1800 से 2000 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज न मिलने से वह रेफर हो जाते हैं और ऐसे में कई लोगों समय से उपचार के अभाव में दम तोड़ देते हैं। मेडिकल कॉलेज में ही ट्रॉमा सेंटर ,संचालित होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।


वर्जन
मेडिकल कॉलेज के परिसर में ही क्रिटिकल केयर ट्रॉमा यूनिट बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि 24 माह में ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। इससे गंभीर मरीजों के इलाज के लिए काफी सहूलियत मिल सकेगी।-डॉ. जविन बिष्णु गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed