फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crisis of confidence

विश्वास का संकट छंटा, संविधान की मूल अवधारणा की जीवंत

Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crisis of confidence
फोटो-32-पत्रकारों से वार्ता करते औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा औ - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र की मूल अवधारणा जनता की, जनता के द्वारा और जनता के लिए सरकार है। पूर्व के कुछ वर्षों में यह अवधारणा खत्म हो गई थी। नेताओं से आम जनता और समाज का विश्वास खत्म सा हो गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यों से संविधान की मूल अवधारणा पर कार्य किया। जनता की और जनता के लिए सरकार की अवधारणा पर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि जो कहा जाता है, वह किया जाता है और इसलिए विश्वास भी वापस आया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति खुद को व्यवस्था से ऊपर समझते थे, उन्हें बता दिया गया है कि व्यवस्था से ऊपर कुछ नहीं। हवा में उड़ने वाले माफिया जमींदोज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्य किया है इसलिए हर वर्ष अपने कार्यों का ब्योरा जनता के सामने रखती है। जिन सरकारों ने काम नहीं किया वे जनता के सामने भी जाने में हिचकते हैं।

इस दौरान जनपद में पिछले चार वर्ष में विधानसभा क्षेत्रवार कराए गए कार्यों की पुस्तिका का भी विमोचन प्रभारी मंत्री ने किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद प्रभारी प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, डीएम अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed