फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth murdered bodies dumped on railway line

युवक की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंका

Sun, 02 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 02 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered bodies dumped on railway line
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलोखर के युवक की हत्या कर शव रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया। मृतक के बहनोई ने पड़ोसी गांव के छह लोगों के खिलाफ रुपयों के लेनदेेन में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं। गांव में अवैध संबंधों के कारण हत्या की चर्चा भी है। मामला दो समुदाय का होने के कारण दोनों गांवों में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बलोखर गांव के अजीम (40) खेती के साथ दूध बेचने का काम करता था। अजीम का पड़ोस के गांव सेवा के सत्यपाल के घर करीब तीन साल से आना-जाना था। उसने अपनी एक भैंस सत्यपाल को दी थी। इसके करीब 45 हजार रुपये का लेनदेन बाकी था।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब छह बजे सत्यपाल की पत्नी सरस्वती ने फोन कर अजीम को घर बुलाया था। रात आठ बजे फोन करने पर अजीम पैदल ही सत्यपाल के घर पहुंच गया। उसके साथ भतीजा रियासत (19) भी था। सत्यपाल का घर सेवा गांव के बाहर खेतों में बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत घर के बाहर रुक गया और अजीम अंदर चला गया। रियासत के अनुसार कुछ देर बाद घर के अंदर से अजीम की चीख सुनाई दी। रियासत का आरोप है कि घर के अंदर सत्यपाल और कुछ लोग अजीम को लाठी-डंडो से पीट रहे थे।

रियासत भाग कर अपने गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। रात करीब नौ बजे बलोखर के पूर्व प्रधान सुधीर सिंह ने देहात कोतवाली में सूचना दी। कुछ देर में कोतवाल सुजीत दुबे बलोखर पहुंच गए। रियासत और ग्रामीणों को साथ लेकर कोतवाल रात करीब 9:30 बजे सत्यपाल के घर पहुंचे।

घर पर सत्यपाल का पुत्र रूपेश मौजूद था। कोतवाल सुरजीत दुबे ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर रूपेश ने अजीम की हत्या कर लाश एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर फेंकने की बात कबूल की। पुलिस मौके पर पहुंची, अजीम का ट्रेन से कटा शव ट्रैक पर पड़ा था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर डॉ. राजेश प्रकाश ने बताया कि सिर पर भारी वस्तु से हमले से मौत हुई है। अजीम के बहनोई उमर की तहरीर पर पुलिस ने सत्यपाल, पत्नी सरस्वती, पुत्र रूपेश, बहू देवकी, गनेश व संतपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में चर्चा है कि मृतक के सत्यपाल की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसीलिए प्लानिंग के तहत सत्यपाल ने पत्नी से फोन कराकर अजीम को बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

सत्यपाल की लगभग तीन साल से अजीम से दोस्ती थी। अजीम  उसके घर अक्सर आता-जाता था। उसने 45 हजार कीमत की भैंस बिना एक भी पैसा लिए सत्यपाल को दे दी थी। सत्यपाल के परिवार में पत्नी सरस्वती, बेटा रूपेश और बहू हैं।

दोनों गांव में चर्चा है कि अजीम के सत्यपाल की पत्नी से अवैध संबंध थे। अब उसकी नजर सत्यपाल की बहू पर थी। इसकी जानकारी होने पर रूपेश की नजरें टेढ़ी हो गईं। इसके बाद पिता, पुत्र ने अजीम को ठिकाने लगाने की साजिश चल डाली।

भैंसों के रुपये देने के बहाने अंधेरा होने पर फोन कर अजीम को बुलाया गया। अजीम भतीजे रियासत को बाहर छोड़कर घर में चला गया। सत्यपाल और उसके परिजनों को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि अजीम किसी के साथ आया है।

अंदर जाते ही अजीम पर लाठी से हमला कर दिया गया। रियासत जब तक गांव गया और पुलिस को सूचना दी गई तब तक अजीम का शव ट्रैक पर फेंका जा चुका था। इसी बीच ट्रेन गुजरी, जिससे शव दो भागों में कट गया था।

पुलिस ने भी गांव के लोगों से पूछताछ की तो अवैध संबंध की बात सामने आई। कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि तहरीर लेनदेन में हत्या की मिली है लेकिन गांव में अवैध संबंधों की भी जानकारी मिली है। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रूपेश पुलिस की हिरासत में है और अन्य आरोपी फरार हैं।


 मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण एहतियातन बलोखर और सेवा गांवों में पुलिस तैनात कर दी गई है। देहात कोतवाली, शहर कोतवाली, पिहानी और कछौना पुलिस मुस्तैद  रही। सीओ बघौली सेवा गांव और सीओ हरियावां बलोखर गांव में पूरा दिन मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed