{"_id":"5cf173e0bdec22074d53d30b","slug":"womens-attack-on-bank-manager-and-rajasw-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक और राजस्व टीम पर महिलाओं ने बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक प्रबंधक और राजस्व टीम पर महिलाओं ने बोला हमला
Sat, 01 Jun 2019 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाए की वसूली करने बकायेदार के घर गए बैंक प्रबंधक और राजस्व टीम पर महिलाओं और पुरुषों ने शुक्रवार शाम हमला बोल दिया। टीम पर पत्थरबाजी के साथ जीप में आग लगाने की कोशिश भी की गई। किसी तरह जान बचाकर गांव से टीम के लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर तीन महिलाआें और दो पुरुषाें के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में 15-20 अज्ञात लोगाें को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र के पुरवामान गांव निवासी लल्लू पुत्र छेदा ने मोहम्मदपुर गांव स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त से 11 लाख रुपये का लोन ले रखा था। लल्लू ने काफी समय से कोई रकम बैंक को अदा नहीं की थी, जिससे उसका खाता एनपीए (नॉन परफार्मिंग अकाउंट) हो गया था। लल्लू पर मूल धन के साथ ब्याज आदि बढ़कर 14 लाख 72 हजार रुपये बकाया हो गए। इस रकम की वसूली के लिए शाम चार बजे बैंक प्रबंधक विनोद सिंह, संग्रह अमीन रामनाथ और एक होमगार्ड के साथ लल्लू के घर पर गए थे।
विज्ञापन
लल्लू के घर जैसे ही बैंक प्रबंधक टीम के साथ पहुंचे घर की महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ घेर लिया और हमला बोल दिया। शाखा प्रबंधक विनोद सिंह ने बताया कि वह और उनके साथ मौजूद राजस्वकर्मी किसी तरह जान बचाकर जीप में बैठकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। गांव पहुंची पुलिस को कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिले। प्रभारी एसओ इरशाद त्यागी ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर लल्लू की पत्नी बिटौली देवी, लल्लू की भतीजी सीमा पुत्री किशनपाल, लल्लू की भाभी कुसुमावती पत्नी किशनपाल, लल्लू और उसके भाई किशनपाल पुत्र छेदा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन