{"_id":"5a64ce644f1c1b7c268b5947","slug":"women-burn-and-died-in-mysterious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में जलकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में जलकर महिला की मौत
हरदाेई
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
मार्चरी में मौजूद महिला के परिजन। अमर उजाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में एक महिला की घर में संदिग्ध दशा में आग से जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति पर नशे में उसकी पुत्री को मारने पीटने और आग लगाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बडौरा निवासी कुमकुम (35) पत्नी नीरज शनिवार को घर में आग लगने से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। कुमकुम के देवर दुधवल पुत्र सुरेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई नीरज परिवार के साथ गांव में ही दूसरे स्थान पर रहता है। उसके चार बेटे राजा, देव, शिखर, और आयुष हैं। शनिवार को उसे सूचना मिली कि भाभी ने आग लगा ली। जिस पर वह मौके पर पहुंचे तो मेन गेट की कुंडी लगी मिली। उसने ग्रामीणों की मदद से कुंडी खोलकर भाभी को बाहर निकाला। अस्पताल ले गए लेकिन भाभी को बचा नहीं सके। आसपास के लोगों ने बताया कि रात में उसके भाई नरेश ने नशे में भाभी को पीटा था और इसके बाद घर की कुंडी लगाकर चला गया। इससे नाराज होकर भाभी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। वहीं मृतका के पिता सुरेश निवासी नौसहरा सांडी ने बताया कि 12 साल पहले उन्होंने पुत्री की शादी की थी। उसका पति कच्ची शराब बनाने का काम करता था। जिसका उसकी पुत्री विरोध करती थी। दामाद ने ही पुत्री को मारा है। थानाध्यक्ष लोनार नजमुल हसन ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन