फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Was killed in revenge of the common break

आम तोड़ने की रंजिश में की थी हत्या

Wed, 27 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 27 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Was killed in revenge of the common break
पुलिस - फोटो : demo pic

हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गुलामऊ खुमारीपुर से लापता छात्र सुमित की हत्या बाग में आम तोड़ने के विवाद में की गई थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दो नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गुलामऊ निवासी शैलेंद्र का पुत्र सुमित (11) परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था वह 21 अप्रैल की शाम तीन बजे से लापता था। परिजनों ने 22 अप्रैल को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 23 अप्रैल को उसका शव स्कूल के पीछे कुछ दूरी पर यूकेलिप्टिस के पेड़ों के नीचे लगे पुआल में दबा मिला था।
विज्ञापन


मुकदमा हत्या में तरमीम कर घटना के खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक ने एएसपी पूर्वी बीसी दुबे के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरू की।  मंगलवार की रात कोतवाल परशुराम कुशवाह ने टीम के साथ कौढ़ा रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर 15 साल के किशोर, बब्लू उर्फ बोना (25) और 17 साल के किशोर को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछतांछ की तो उन्होंने सुमित की हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा किया। 15 वर्षीय किशोर ने बताया कि सुमित ने उसके बाग से आम तोड़े थे इसी बात को लेकर उसका सुमित से विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर उसने सुमित को घर से बुलाकर साथियों के साथ गला दबा कर हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed