फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   village Head's cousin murdered

कछौना में प्रधान के चचेरे भाई की हत्या

Sun, 17 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 17 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
village Head's cousin murdered
लाश निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कछौना। क्षेत्र के समसापुर गांव के प्रधान के लापता चचेरे भाई की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। रविवार को शव जंगल में गड्ढे में पड़ा मिला। शरीर के कई अंग नहीं थे। नग्न शव पर हरी नेकर से परिजनों ने पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के समसापुर निवासी अमजद गांव के प्रधान हैं। उनका चचेरा भाई इस्माइल (45) पुत्र फकीरे दुधारू जानवर बेचने का व्यापार करता था। 12 जुलाई को इस्माइल संडीला के लिए बाइक से घर से निकला था। तब से उसका पता नहीं था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। गढ़ी कमालपुर के जंगल में चरवाहों को एक बाइक मिली थी। सूचना पर पुलिस बाइक थाने ले गई थी। रविवार को अमजद इस्माइल की बाइक थाने में खड़ी होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


इसके बावजूद परिजनों ने पुलिस को इस्माइल के लापता होने की सूचना नहीं दी। बाइक कहां मिली थी ये पता कर परिजन इस्माइल की खोजबीन करते हुए गढ़ी कमालपुर के जंगल पहुंच गए। हरदोई-लखनऊ मार्ग से सटे जंगल में परिजन करीब एक किलोमीटर अंदर गए। झाड़ियों से बदबू आने पर देखा तो गड्ढे में सड़ा गला शव पड़ा था। शरीर पर मौजूद हरे रंग की नेकर से परिजनों ने इस्माइल की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव गड्ढे से बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह गल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ, पैर तथा शरीर के कई अंग नहीं थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया परिजनों ने गुमशुदगी आदि की कोई सूचना नहीं दी गई थी। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed