{"_id":"5a8711e94f1c1b1d368baad0","slug":"urea-and-chemical-found-in-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में यूरिया और केमिकल मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में यूरिया और केमिकल मिला
अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
बरामद हुई यूरिया की बोरी को सील करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। अमर उजाला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र की दूध फैक्ट्री पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में यूरिया व केमिकल पाउडर बरामद किया है। मौके पर दो टैंकरों में भरा लगभग 27 हजार लीटर दूध भी कब्जे में लिया गया है। सैंपल लेने के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
नगर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दूध फैक्ट्री पर गुरुवार रात लखनऊ की सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त शशी पांडे की अगुवाई में खाद्य टीम ने छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री में आधी बोरी यूरिया व तीन बोरी दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाला माल्ट डेक्सटिंन पाउडर, हाइड्रोजन परआक्साइड, दो बोरी स्किन मिल्ड व 20 किलोग्राम कास्टिक पोटाश बरामद किया गया। मौके पर सप्लाई के लिए तैयार दो टैंकरों में भरा लगभग 27 हजार लीटर दूध भी कब्जे में लिया गया। सैंपल लेने के बाद दूध को सील कर दिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा शशि पांडे ने बताया कि मौके से यूरिया, केमिकल और दूध के नमूनों के सैंपल भी लिए गए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम आशीष कुमार सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडी पांडेय व कोतवाल जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में मिलावट दूध तैयार करने का कारोबार अरसे से संचालित हो रहा है। करीब छह माह पूर्व भी खाद्य विभाग ने फै क्ट्री पर छापा मारा था। छापे के दौरान केमिकल व यूरिया बरामद की गई थी। सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बाद कार्रवाई बीच में अटक गई थी। करीब एक माह पूर्व एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने भी लूमामऊ रोड पर बड़ी मात्रा में तैयार किया गया मिलावटी दूध बरामद कर उसे नष्ट किया था।
जिम्मेदारों ने बताया कि कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दूध फैक्ट्री का कारोबार काफी दूर तक फैला है। फैक्ट्री क्षेत्र से दूध का कलेक्शन करती है। इसके बाद यहां एकत्र किए गए दूध को ब्रांडेड कंपनियों में सप्लाई किया जाता है।