{"_id":"588b8c214f1c1b476fcf5c01","slug":"two-reports-on-the-murder-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
blood
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या के आरोप में पुुलिस ने मृतका के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की बुधवार शाम घर में गला दबाकर हत्या की गई थी। गुरुवार को पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया था। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने महिला के प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिगियानी निवासी रामबेटी (48) पत्नी मुंशी की बुधवार देर शाम संदिग्ध हालात में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका का बेटा प्रवीन घर पहुंचा तो उसका शव कमरे में बिस्तर पर मिला था। प्रवीन की सूचना पर सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की थी। पूछताछ में प्रवीन ने मोहल्ला निवासी तारिक और उसके भाई पप्पू पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
प्रवीन के अनुसार उसकी मां के तारिक के साथ पिछले कई साल से संबंध थे। पिता ने क ई बार दोनों के संबंधों पर एतराज किया था। इसके बाद भी दोनों ने मिलना जुलना बंद नहीं किया था। इसी के चलते पिता ने दो साल पहले फ ांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद से मां प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी। छह दिन पहले ही मां और तारिक दिल्ली से घर आए थे। उसका कहना है कि मां तारिक से रहने के लिये जमीन देने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
इस पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार को मां के घर में अकेली होने पर तारिक और उसके भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। महिला के बेटे प्रवीण की तहरीर पर तारिक और पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।