{"_id":"5bec61a5bdec222f4e2680e5","slug":"two-prize-money-of-50-50-thousand-rupees-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"50-50 हजार रुपये के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50-50 हजार रुपये के दो इनामी गिरफ्तार
hardoi
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरवल पुलिस ने बुधवार को 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध अरवल थाने में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अरवल थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम बानामऊ निवासी 50 हजार रुपये के इनामी मुखराम पुत्र नन्हें लाल और जगराम यादव पुत्र रामस्वरूप यादव बुधवार सुबह टिलिया घटवासा मार्ग से होकर परिचित से मिलने जाएंगे।
इस पर बृजेश कुमार सिंह टीम के साथ बुधवार सुबह से ही वहां मुस्तैद हो गए। सुबह साढ़े आठ बजे टिलिया घटवासा मार्ग पर मंदिर के निकट जगराम और मुखराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मुखराम के विरुद्ध हत्या, जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। जगराम के विरुद्ध जानलेवा हमला, हत्या, मारपीट और गैंगस्टर का मामला अरवल थाने में दर्ज है।
प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विशेन, सीओ हरपालपुर ममता कुरील मौजूद रहीं।