फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two brothers shot dead in Gondarav

गोंडाराव में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

Mon, 24 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 24 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two brothers shot dead in Gondarav
हत्या के प्रत्यक्ष गवाह कमलेश से पूछताछ करते एसपी राजीव मेहरोत्रा। - फोटो : अमर उजाला

बघौली।  थाना क्षेत्र में सोमवार को कोर्ट पेशी पर जाते समय घात लगाकर गोंडाराव कसबे में तिलकपुरवा के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीसरे भाई ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर एसपी और एएसपी ने गांव जाकर जांच पड़ताल की। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। मृतकों के भाई की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंडाराव के मजरा तिलकपुरवा निवासी कमलेश (32) के परिवार की गांव के ही मंगू के परिवार से रंजिश चल रही है। एक साल पहले दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई थी। इसमें गोली लगने से मंगू और उसका भाई दीपू घायल हो गए थे। इस  मामले में पीड़ित पक्ष ने कमलेश, उनका भाई विवेक उर्फ झबुले (28), पुत्तू लाल (26) और राहुल (20) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


करीब सात महीने पहले ही चारों जमानत पर छूटे थे। सोमवार को इसी मामले की पेशी थी। कमलेश, विवेक और पुत्तू लाल पेशी पर जाने के लिए सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे। तीनों को गोंडाराव में टेंपो पकड़ना था। गोंडाराव बाजार में विवेक व पुत्तू लाल आगे चले रहे थे, जबकि कमलेश उनसे कुछ दूरी पर था। टेंपो स्टैंड के पास दो लोग आए और तमंचे से विवेक को गोली मार दी। दो गोलियां लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख पुत्तू लाल रोहापार गांव के रास्ते पर भागा। करीब सौ मीटर दूर पहुंचने पर चार लोग बाइक से आए और पुत्तू को पकड़ कर गोली मार दी। इस पर कमलेश गांव की तरफ भाग गया। फायरिंग होने से बाजार में दहशत फैल गई। दुकानदारों की सूचना पर एंबुलेंस ने पुत्तूलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के करीब एक घंटा बाद बघौली थाने की पुलिस गोंडाराव पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर एसपी राजीव मेहरोत्रा और एएसपी पूर्वी बीसी दुबे भी मौके पर पहुंचे। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने मंगू, सुशील, प्रेम सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाद की स्थिति को देखते हुए गांव की पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed