{"_id":"5c991a18bdec22144119854d","slug":"truck-ruined-boy-at-pali-iroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत
Mon, 25 Mar 2019 11:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली मार्ग पर ग्राम आगमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे बालक को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक की मौके ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थाना बेहटागोकुल के ग्राम चंद्रपुर खैराई निवासी दिनेश पुत्र राजाराम सोमवार को पत्नी ममता, भतीजे दिलीप (6) पुत्र दृगपाल व भतीजी प्रिया (7) के साथ बाइक से होली मिलने शाजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम मड़िया निवासी बहन के घर गया था। दोपहर में वह पत्नी ममता, भतीजे दिलीप व भतीजी प्रिया के साथ घर वापस आ रहा था। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद पाली मार्ग पर ग्राम आगमपुर के पास उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर दिनेश बाइक खींचकर ले जाने लगा। जबकि पीछे पत्नी ममता व कुछ दूरी पर दिलीप बहन प्रिया का हाथ पकड़ कर चल रहा था। इस बीच शाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने दिलीप को टक्कर मार दी। जब तक लोग कुछ कर पाते, दिलीप की सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि दिलीप माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन