फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   thief enter in bob sandila branch, got nothing

बीओबी संडीला शाखा में चोरी का प्रयास

Sun, 17 Feb 2019 11:27 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 17 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
thief enter in bob sandila branch, got nothing
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

 डीसीएम से आए दो चोरों ने कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के शटर और चैनल का ताला तोड़ दिया। चोरों ने पौने सात घंटे तक बैंक में नगदी खंगाली। इसके बाद कैश न मिलने पर डीसीएम लेकर भाग गए। बैंक मेंलगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकार्ड हो गई है। रविवार सुबह पुलिस व बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का गार्ड सर्वेश शुक्ला रविवार सुबह बैंक पहुंचा तो शटर, चैनल का ताला टूटा मिला। पास ही स्थित एटीएम बूथ का शटर और चैनल भी टूटा था। गार्ड ने इसकी जानकारी कस्बे में रहने वाले शाखा प्रबंधक मनीष कुमार झा को दी। शाखा प्रबंधक, सीओ नागेश मिश्र समेत कोतवाल जगदीश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक मैनेजर से पूछताछ की। शाखा प्रबंधक ने बैंक से कोई चीज चोरी न होने की जानकारी दी। पुलिस ने बैंक में लगे कैमरे के फुटेज देखे। फुटेज के मुताबिक रात लगभग 9.30 बजे एक डीसीएम बैंक व एटीएम के सामने आकर खड़ी हो गई। दो बजे डीसीएम से उतरे दो युवक पहले एटीएम का शटर और फिर चैनल तोड़ते दिखे। चोर एटीएम के अंदर नहीं गए। चोरों ने बैंक का मेन शटर और फिर चैनल का ताला तोड़ दिया। चैनल खुलने के बाद एक युवक अंदर गया, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा। चोर ने पहले शाखा प्रबंधक के चैंबर व अन्य काउंटरों को खंगाला। कैशियर काउंटर की जाली तोड़ी और अंदर गया, लेकिन उसे वहां भी कैश नहीं मिला। काफी देर हाथ पैर मारने के बाद बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो दोनों चोर सुबह सवा चार बजे डीसीएम में बैठकर लखनऊ की ओर भाग गए। सीओ नागेश मिश्र ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राहगीरों को घटना की जानकारी न हो इसलिए बैंक के बाहर डीसीएम खड़ी की गई थी। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed