{"_id":"587677b24f1c1b577fba9e21","slug":"the-young-man-s-body-was-found-on-the-roadside","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना थाना क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर रैसौ चौराहे पर बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त के बाद युवक के परिजनों को सूचना दे गई है। दुकानदारों का कहना है कि देर रात तक युवक शराब पीकर हंगामा करता रहा। सुबह मृत मिला है। युवक की ठंड के चलते मौत हुई है।
मंगलवार शाम एक युवक नशे की हालत में कछौना चौराहे पर उतरा। युवक शराब की दुकान पर गया और शराब पीकर हंगामा करने लगा। दुकानदारों ने युवक को समझाया, लेकिन अधिक शराब पीने के चलते वह यहां पर ही पड़ा रहा। देर रात के बाद भी युवक चौराहा पर ही टहलता रहा। दुकानदारों ने बताया कि सुबह युवक मृत अवस्था में मिला।
उन्होंने बताया कि चौराहे पर पिकेट ड्यूटी भी रहती है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों की नजर युवक नहीं पड़ी। पुलिस की नजर पड़ती तो शायद युवक की जान बच सकती थी। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सुरसा के लालू के पुत्र संदीप (28) के रूप में की गई है। मृतक युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।