{"_id":"57f155f94f1c1b9911574d0c","slug":"the-two-sides-clashed-in-a-dispute-over-land-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदयालमऊ गंाव में जमीन क ी पैमाइश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों में लाठियां चटकीं और हवाई फायरिंग की गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदलमऊ निवासी फारुक अली दोपहर में अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी समय प्रधान मोहम्मद सुएब कुछ लोगों के साथ फारुख अली के खेत पर पहुंच गया। बिना किसी राजस्वकर्मी के जबरन खेत की पैमाइश करने लगा। इसका फारुक ने विरोध किया।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद होने लगा। अकेला होने के कारण फारुख गांव आ गया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच लाठ- डंडे चलने लगे और हवाई फायरिंग की गई।
विज्ञापन
जिसमें दोनों पक्ष की तरफ से मासूक अली, अतहर, फारुक, राजू व इरशाद घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शंात कराया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा। सीओ कमर मजीद ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।