फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The thief took the company private vault

प्राइवेट कंपनी की तिजोरी उठा ले गए चोर

Thu, 09 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 09 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The thief took the company private vault
टूटी दीवार - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शहर का एक व्यापारिक प्रतिष्ठान फिर चोरों का निशाना बना। बुधवार देर रात चोर एक प्राइवेट कंपनी के आफिस से पौने चार लाख रुपयों से भरी वजनी तिजोरी उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आशा नगर स्थिति आरडीपाल का मकान है। पाल इसी मकान में रहते हैं और दो हिस्से कराए पर उठाए हैं। एक हिस्से में एक प्राइवेट कंपनी का आफिस है। आशीष गुजराती इसके ब्रांच मैनेजर हैं। वह मोहल्ला सुभाषनगर में किराए पर रहते हैं। गुरुवार सुबह वह आफिस पहुंचे तो अंदर का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन


आफिस से 80 किलो वजनी तिजोरी भी लापता थी। चोर अंदर के दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे थे। आशीष ने बताया कि तिजोरी आफिस की दीवार में फिक्स थी। उसमें 378089 हजार रुपये थे। ये धनराशि कंपनी के बेचे गए सामान और वितरकों से मिली थी। आशीष ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed