{"_id":"6a8c7a85977057174a0a536f","slug":"siddharthnagar-news-money-lost-to-fraud-returned-to-account-after-eight-months-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163388-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आठ माह बाद खाते में वापस हुई ठगी की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आठ माह बाद खाते में वापस हुई ठगी की रकम
Mon, 24 Aug 2026 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
-खेसरहा पुलिस की साइबर टीम ने बैंक के समन्वय से कराई धनराशि वापस, पीड़ित को मिली राहत
सिद्धार्थनगर। साइबर ठगी के शिकार हुए खेसरहा थाना क्षेत्र के भलुहा निवासी आदित्य बसु देवानंद को पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी राहत दी है। करीब आठ माह पहले यूपीआई के जरिये हुई 99,999 रुपये की साइबर ठगी में पुलिस ने प्रयास कर 80,286 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
एसओ अनूप कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य बसु देवानंद ने 16 फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 99,999 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। शिकायत मिलने के बाद थाना खेसरहा की साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक के साथ समन्वय शुरू किया। साइबर फ्रॉड की धनराशि को रिकवर कराने के प्रयास में जुटी टीम को सफलता मिली और 24 अगस्त को 80,286 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
इसमें साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, उपनिरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, रिजर्व कांस्टेबल नीरज कुमार और महिला कांस्टेबल रंभा यादव शामिल रहे।