फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Four miscreants entered a house; assaulting a daughter after pointing a rifle at her mother.

Gwalior News: घर में घुसे चार बदमाश, मां पर राइफल तान बेटी के साथ ज्यादती का आरोप, तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 10:36 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 10:36 PM IST
सार

भितरवार में 21 वर्षीय युवती ने चार लोगों पर घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी। घटना के करीब तीन महीने बाद शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है।

विज्ञापन
Four miscreants entered a house; assaulting a daughter after pointing a rifle at her mother.
ग्वालियर में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भितरवार थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ कथित ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले आधी रात चार आरोपी उसके घर में घुसे थे। आरोपियों ने उसकी मां पर राइफल तानकर परिवार को गोली मारने की धमकी दी और युवती को जबरन पास के बाड़े में ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताने पर उसके भाई और मां को गोली मारने की धमकी दी थी। डर और बदनामी के कारण युवती ने परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, घटना 9 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। उस समय वह अपनी मां और बड़े भाई के साथ घर पर थी। पिता बड़ी बहन के घर गए हुए थे। भाई छत पर सो रहा था, जबकि युवती और उसकी मां आंगन में चारपाई पर थीं। इसी दौरान खड़ौआ निवासी लोकेन्द्र रावत, योगेश रावत, जितेन्द्र रावत और बसई निवासी जगमोहन रावत घर में घुस आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Narmadapuram News: पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लोकेन्द्र ने युवती की मां पर राइफल तान दी और धमकी दी कि अगर उसने आवाज लगाई तो छत पर सो रहे बेटे को गोली मार देगा। इसके बाद योगेश, जितेन्द्र और जगमोहन युवती को धमकाते हुए पास स्थित योगेश के बाड़े में ले गए। युवती ने पुलिस को बताया कि वहां जगमोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि योगेश और जितेन्द्र उसके हाथ पकड़े खड़े रहे।


पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों की धमकी से वह इतनी डर गई कि उसने अगले दिन धान में रखने वाली जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भितरवार अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डबरा और फिर जेएएच ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चला। हालत में सुधार होने के बाद वह घर लौट आई, लेकिन मानसिक तनाव में रही। करीब तीन महीने बाद पिता ने बेटी से उसकी परेशानी का कारण पूछा। इस दौरान युवती रो पड़ी और उसने पिता को पूरी घटना बता दी। इसके बाद पिता उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

भितरवार पुलिस ने रविवार रात शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने लोकेन्द्र रावत, योगेश रावत और जितेन्द्र रावत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जगमोहन रावत फरार है। थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह के मुताबिक, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed