फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The five-year-old girl raped by teens

किशोर ने किया पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

Mon, 13 Feb 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 13 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
The five-year-old girl raped by teens
rape - फोटो : प्रतीकात्मक

मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम घर के बाहर खेल रही बालिका को किशोर ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो किशोर भाग गया। ग्रामीणों ने बालिका को घर पहुंचाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। सोमवार शाम पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका रविवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रहे थी। इस दौरान गांव का  करीब 16 वर्षीय किशोर उधर से निकला। वह बहला-फुसलाकर बालिका को अपने साथ खेत में ले गया और रेप करने लगा। बालिका की चीख चुनकर आसपास खेतों मेें काम कर रहे लोग दौड़े । इस पर किशोर बालिका को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बालिका को उसके घर पहुंचाया। सूचना पर बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बालिका  की मां तीन साल से मायके में रह रही है। बालिका गांव में दादी और पिता के साथ रहती है। घटना के वक्त दादी और पिता घर पर नहीं थे। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोमवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed