{"_id":"58a1f2074f1c1b9a3dd83d99","slug":"the-five-year-old-girl-raped-by-teens","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने किया पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने किया पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम घर के बाहर खेल रही बालिका को किशोर ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो किशोर भाग गया। ग्रामीणों ने बालिका को घर पहुंचाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। सोमवार शाम पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका रविवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रहे थी। इस दौरान गांव का करीब 16 वर्षीय किशोर उधर से निकला। वह बहला-फुसलाकर बालिका को अपने साथ खेत में ले गया और रेप करने लगा। बालिका की चीख चुनकर आसपास खेतों मेें काम कर रहे लोग दौड़े । इस पर किशोर बालिका को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बालिका को उसके घर पहुंचाया। सूचना पर बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बालिका की मां तीन साल से मायके में रह रही है। बालिका गांव में दादी और पिता के साथ रहती है। घटना के वक्त दादी और पिता घर पर नहीं थे। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोमवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन