फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The family was taken hostage by the six lakh goods looted

परिवार को बंधक बना लूट ले गए छह लाख का सामान

Mon, 10 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 10 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
The family was taken hostage by the six lakh goods looted
घर में बिखरा सामान दिखाता पीड़ित। - फोटो : amarujala

हरदोई। देहात कोतवाली के श्रीमऊ में शनिवार रात बदमाश परिवार को बंधक बनाकर नगदी सहित करीब छह लाख का माल लूट ले गए। शोर मचाने पर महिला पर तमंचे की बट से हमला भी कर दिया गया। वारदात कोतवाली से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई। सुबह एएसपी पूर्वी और क्राइम ब्रांच ने परिजनों ने पूछताछ करने के साथ जांच-पड़ताल की। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


हरदोई देहात के मोहल्ला श्रीमऊ में सीतापुर हरदोई रोड पर दिगंबर गुप्ता उर्फ डमरू का मकान है। मकान से करीब 300 मीटर दूरी पर देहात कोतवाली है। दिगंबर के बेटे घनश्याम की शादी लखनऊ में हुई है। बहू मायके में थी। शनिवार को दिगंबर बेटे घनश्याम के साथ बहू को विदा कराने लखनऊ गए थे। घर पर दिगंबर की पत्नी निर्मला गुप्ता (40), छोटा बेटा रवी प्रकाश गुप्ता (12) और बेटी साक्षी (8) थे। खाना खाने के बाद रात करीब नौ बजे घर में ताला लगाकर निर्मला बच्चों को लेकर एक कमरे में सो गई।
विज्ञापन


गर्मी होने के कारण कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया। रात करीब 12 बजे तक निर्मला ने फोन पर बहू से बात की। नींद आने पर उसने फोेन रख दिया और सोने लगी। करीब 12:30 बजे तीन बदमाश कमरे में घुसे और निर्मला को दबोच लिया। तीनों बदमाश तमंचा लिए थे और एक बदमाश गमछे से मुंह बांधे था। निर्मला के शोर मचाने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट से उस पर हमला कर दिया। दो बदमाशों ने बेटे और बेटी के तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश ने निर्मला की कमर में लगा चाभी का गुच्छा निकाल लिया और दूसरे कमरे में रखी अलमारी व दो बक्सों में रखे रुपये, सोने चांदी के जेवर समेट लिए। दो बदमाश निर्मला और उसके बच्चों पर असलहा ताने खड़े रहे। करीब सवा घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश आंगन की दीवार फांद कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद निर्मला ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग पहुंचे और कोतवाली में सूचना दी। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

लूट की खबर पर दिगंबर और उनका बेटा बहू को बिना विदा कराए ही लौट आए। सुबह एएसपी पूर्वी बीसी दुबे और क्राइम ब्रांच ने भी निर्मला और उनके बच्चों से पूछताछ की। दिगंबर ने बताया कि बदमाश 70,000 रुपये नगद, सोने का एक हार, सोने की 6 चूड़ी, 9 अंगूठी, तीन जोड़ी झाला, एक चेन, झुमकी, कुंडल, पांच जोड़ी पायल, तीन जोड़ी कंगन लूट ले गए हैं। दिगंबर की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


गृहस्वामी ने बताया कि घर के बगल में घर के बगल में खाली प्लॉट पड़ा। उस तरफ की दीवार छोटी है। बदमाश दीवार फांदकर बदमाश घर में घुसे थे। कोतवाल हीरालाल ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed