{"_id":"587679a14f1c1be165baa784","slug":"teenage-cyclist-killed-in-collision-of-pickups","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
accident (प्रतीकात्म)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड़ पर पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर लकड़ी बीनने जा रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पिकअप डाले को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी जामिद के चार बेटों में सबसे छोटा अलीजान (17) बुधवार सुबह लकड़ी बीनने के लिए साइकिल से जा रहा था। रास्ते में हरदोई-सीतापुर रोड़ पर टेपों को साइड देने के चलते पिकअप ने किशोर को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से अलीजान की मौके पर मौत हो गई। रहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने गल्ला मंडी से पिकअप को कब्जे में लिया। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।