{"_id":"6ac9455feaa85c4b4b0e29dc","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164306-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13.60 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13.60 लाख की धोखाधड़ी
Sat, 10 Oct 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/व्यासपुर। ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवक ने 13.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। थाना व्यासपुर पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर रुपये ले लिए, लेकिन न तो विदेश भेजा और न ही उसकी रकम वापस की।
गांव पीरूवाला निवासी प्रमीत पंजेटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-17 सी स्थित एससीओ की चौथी मंजिल पर रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ मोंटी चहल ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया था। आरोपी की बातों में आकर उसने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए रुपये दे दिए।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने एक मार्च 2023 से सात अगस्त 2026 के बीच उनसे कुल 13.60 लाख रुपये ले लिए। इसके बावजूद उसे विदेश नहीं भेजा गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब रुपये वापस नहीं मिले तो उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैंक खातों से लेन-देन को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।