फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Threat to implicate husband; FIR registered against sister-in-law.

Deoria News: पति को फंसाने की धमकी, जेठानी पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Threat to implicate husband; FIR registered against sister-in-law.
देवरिया। शहर के रानीघाट में महिला नेजेठानी पर लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बचाने पहुंचे पति को भी रॉड से पीटा गया। आरोप है कि जेठानी ने लेखपाल की परीक्षा पास करने वाले पति को झूठे मामले में फंसाकर नौकरी नहीं करने देने की धमकी भी दी। सात अक्तूबर को कोतवाली पुलिस ने आरोपी जेठानी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रानीघाट निवासी करिश्मा गौड़ पत्नी सतीश गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार अक्तूबर की सुबह करीब 6:30 बजे उनकी जेठानी आत्मा गौड़ ने लोहे की रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया और कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पति सतीश गौड़ बचाने पहुंचे तो उन पर भी रॉड से हमला किया गया। इससे उनके हाथ पर चोट आई।
विज्ञापन

करिश्मा का आरोप है कि उनके पति ने यूपी पुलिस और लेखपाल की परीक्षा पास कर ली है। जेठानी ने उन्हें फंसाकर नौकरी नहीं करने देने की धमकी दी। महिला ने चिकित्सकीय परीक्षण और कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आत्मा गौड़ पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को सौंपी है। इंस्पेक्टर कोतवाली शशि भूषण राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed