{"_id":"5b3d01904f1c1b97468b4965","slug":"teen-ager-commited-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने फांसी लगाकर जान दी
hardoi
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अनुज कश्यप फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बहन के घर से पिता से मिलने आए किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मूलत: पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरसेड़ा निवासी प्रेमपाल की ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में है। उन्होंने मिश्राना में घर बनवा लिया था। प्रेमपाल का इकलौता पुत्र अनुज कश्यप (15) छोटी बहन पिंकी के साथ विवाहित बहन रीतू पत्नी नन्हें संग लखीमपुर के ग्राम बरबर में रहता था। वह टिक्की और बताशे का ठेला लगाता था। मंगलवार सुबह वह बरबर से पिहानी आया था। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसने बीमार पिता प्रेमपाल को दवा दी और उसके बाद कमरे में चला गया। घर पहुंची उसकी नानी रामकली ने देखा कि अंकित ने मां की साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है। तीन दिन पहले प्रेमपाल और उसकी पत्नी सरला के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सरला घर से कहीं चली गई थी। इसी सूचना पर अनुज घर आया था। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।