{"_id":"573380a34f1c1be14c919887","slug":"son-in-law-played-this-hanging-torture-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे बहू से प्रताड़ित अधेड़ ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे बहू से प्रताड़ित अधेड़ ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 12 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना(हरदोई)। बेटे और बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के समसापुर गांव निवासी लालता अपने तीन पुत्रों प्रकाश, हरिकेश व प्रवेश के साथ रहता था।
विज्ञापन
लालता के अनुसार उसका बड़ा पुत्र प्रकाश,उसकी पत्नी और ससुर मेवा निवासी गौसगंज ने किसी बात को लेकर चार दिन पहले उसे घर में मारापीटा था। जिसकी लिखित शिकायत उसने थाने में दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार की सुबह फिर उन लोगों ने उसे जमकर पीटा। इस घटना से दुखी होकर लालता ने रस्सी से घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पिता को लटका देख उसका छोटा पुत्र प्रवेश (8) जोर से चिल्लाने लगा। जिससे पड़ोस के लोगों ने आनन फानन में उसे रस्सी से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती लालता बार-बार यही कह रहा है कि अगर पुलिस ने उसके लड़के पर कोई कार्रवाई की होती तो उसे फांसी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। कोतवाल रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार का कोई प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन