फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sharab ke virodh me lagaya jam

शराब की दुकान के विरोध में लगाया जाम

Mon, 03 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 03 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
sharab ke virodh me lagaya jam
एसडीएम को ज्ञापन देते बजरंग दल के पदाधिकारी व मोहल्ले के लोग। - फोटो : amarujala

हरदोई। मोहल्ला कन्हईपुरवा में आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से नाराज लोग रविवार सुबह सड़क पर आ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। सूचना पर एसडीएम सर्वेश गुप्ता व सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। दुकान बंद कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


बिलग्राम चुंगी स्थित देशी शराब की दुकान को वहां से हटा कर रविवार सुबह उसे सरकुलर रोड पर स्थित मोहल्ला कन्हईपुरवा में शिफ्ट किया जा रहा था। शराब की दुकान खुलने की जानकारी होने पर मोहल्लेवासी दुकान के पास इकट्ठे हो गए। दुकान खुलने से नाराज लोग सड़क पर आ गए और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि जहां पर शराब की दुकान खोली जा रही है, उससे कुछ ही दूरी पर मंदिर, मस्जिद और स्कूल भी है।
विज्ञापन


दुकान खुलने से यहां शराबियों का जमावड़ा लगेगा। जिससे इलाके का माहौल खराब होगा। जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक अंकुर अवस्थी व जिला संयोजक अभिषेक द्विवेदी की अगुआई में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और दुकान खुलने का विरोध जताने लगे। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सर्वेश गुप्ता, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान व कोतवाल कमलेश नरायन पांडे मौके पर पहुंच गए। बजरंग दल व मोहल्ले के लोगों से ज्ञापन लेकर एसडीएम ने दुकान न खोले जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका। इस मौके पर मिथलेश सिंह, ज्ञानेंद्र पांडे, विजय पंडित, प्रखर, अभय तिवारी, केशव व सीमा उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed