{"_id":"57a626924f1c1b7d112b8c6d","slug":"set-fire-to-the-store-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट कर दुकान में लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट कर दुकान में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जला सामान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। आसू तिराहे पर स्थित फर्नीचर के कारखाने में शुक्रवार रात बदमाशों ने चौकीदार को बंधकर बनाकर लूटपाट की। इसके बाद कारखाने में आग लगा दी। आग से करीब नौ लाख सामान जल गया। पीड़ित की तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ ने कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
संडीला कोतवाली क्षेत्र के सराय मारूफपुर के मूल निवासी बाबूराम का आसू तिराहे पर फर्नीचर बनाने का कारखाना है। इसमें वह रहता भी है। 15 जुलाई को वह कारखाने में ताला डालकर परिवार सहित रुदौली गया था। देखभाल के लिए रामपुर गांव के विवेक शर्मा को छोड़ गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब दो बजे पांच नकाबपोश पहुंचे और चौकीदार विवेक शर्मा को बंधक बना लिया। मारपीट कर बदमाशों ने विवेक के हाथ पैर अंगौछे से बांधकर कमरे में डाल दिया। ताला तोड़कर बदमाश कारखाने में घुस गए और एक लाख 85 हजार रुपये जेवर लूट कर कारखाने में आग लगा दी। आग से फर्नीचर सोफा, कुर्सी और घरेलू सामान सहित नौ लाख का सामान जल गया।
विज्ञापन
सूचना पर सुबह फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू किया। कारखाना मालिक बाबूराम ने शनिवार सुबह थाने में तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने सीओ को शिकायत दी। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।