फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sealed factory goods found in closed shop

बंद दुकानों में मिला मिल्क फैक्ट्री का सामान

Fri, 23 Feb 2018 11:52 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Fri, 23 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
sealed factory goods found in closed shop
दुकान को सील करते टीम के कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

मिलावटी दूध बनाने के मामले में सीज मिल्क फैक्ट्री का सामान शुक्रवार को बंद दुकानों से बरामद हुआ। एसडीएम की मौजूदगी में सराय मारुफपुर  स्थित फैक्ट्री की दो दुकानों का ताला खुलवाकर जांच की गई। यहां से दो तरह का पाउडर व रिफाइंड के दर्जनों पीपे मिले हैं। टीम ने माल कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन

कस्बा स्थित अभिषेक मिल्क फैक्ट्री पर गुरुवार को खाद्य विभाग की सहायक आयुक्त शशि पांडे की अगुवाई में टीम ने छापा मारा था। छापे के दौरान फैक्ट्री से स्किम्ड पाउडर व यूरिया समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। इसके बाद फैक्ट्री मालिक के चालक के घर से करीब 500 बोरी पाउडर बरामद हुआ था। वहीं फैक्ट्री से सील किया गया दो टैंकर दूध गायब हो गया था। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक मनोज वर्मा की ओर से फैक्ट्री संचालक नवीन व उनके भाई योगेश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पता चला कि सरायमारुफपुर में भी फैक्ट्री की ओर से दो दुकानें किराये पर ली गईं हैं। जिनमें फैक्ट्री का सामान भरा है। शुक्रवार को एसडीएम आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में दोनों दुकानों का ताला खुलवाकर जांच की गई। इस दौरान दुकानों से 581 बोरी मिल्क पाउडर, 70 बोरी डेरी बेस्ट पाउडर व रिफाइंड भरे 14 पीपे (कैन) बरामद हुए हैं। जिनमें लगभग 560 लीटर रिफाइंड ऑयल है। टीम ने इसे जांच के लिए भेजा है। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबा दत्त पांडेय, खाद्य निरीक्षक मनोज वर्मा, विवेक, अरविंद, घनश्याम, रामकिशोर, चौकी इंचार्ज कताई मिल धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed