फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Scandal in lawyers in SDM court

एसडीएम कोर्ट में वकीलों में हाथापाई

Sat, 15 Apr 2017 11:51 PM IST
हरदोई
हरदोई Updated Sat, 15 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scandal in lawyers in SDM court
एसडीएम कोर्ट के बाहर हंगामा करते वकील। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
सवायजपुर। हड़ताल में काम करने को लेकर शनिवार को एसडीएम कोर्ट में वकीलों के दोनों गुट भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों गुटों में हाथापाई हो गई। विवाद की सूचना पर सीओ और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शाम को तहसील में पीएसी तैनात कर दी गई। वकीलों ने एसडीएम से भी अभद्रता की और वादकारियों को कोर्ट से भगा दिया। दोनों गुटों ने लोनार कोतवाली में तहरीर दी है जबकि एसडीएम ने डीएम के साथ जिला जज और बार काउंसिल को वकीलों की शिकायत भेजी है।

सवायजपुर तहसील में वकीलों का एक गुट 10 अप्रैल से एसडीएम के खिलाफ हड़ताल पर है। इस गुट का आरोप है कि एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने उनके साथ अभद्रता की थी। दूसरा गुट हड़ताल में शामिल नहीं है। दूसरे गुट के अधिवक्ता सतीश चंद्र यादव पुत्र जगदीश प्रसाद शनिवार दोपहर में मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में एसडीएम कोर्ट गए थे।
विज्ञापन


उनके साथ विजय प्रकाश, सुनील राजपूत, पवन सिंह, अरविंद सिंह, उमेश यादव, शिव कुमार यादव, कमलेश यादव, कुलदीप यादव, नाफिसुरहमान खान, संजय कश्यप, अविनाश कुमार भी थे। ये अधिवक्ता पीठासीन अधिकारी के समक्ष पत्रावलियां पेश कर रहे थे। करीब 11 बजे हड़ताली गुट के अधिवक्ता मनमोहन शुक्ला, राजीव,शैलेंद्र बाजपेयी, जितेंद्र शुक्ला, विनोद शर्मा, राघवेंद्र शुक्ला,लालजी मिश्रा उर्फ जितेंद्र मिश्रा, संजीव मिश्रा एसडीएम कोर्ट पहुंच गए। इन लोगों ने दूसरे गुट के अधिवक्ताओं सेकाम करने पर नाराजगी जताई। इस बात पर दोनों गुटो के वकीलों में कहासुनी और हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद न करने की नसीहत देने पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम ने भी अभद्रता की। दूसरे गुट के राघवेंद्र शुक्ला का आरोप है कि वकीलों से हड़ताल के कारण काम न करने की बात कही गई थी। इस पर कोर्ट के बाहर बैठे कुछ अपरिचित लोगों ने एसडीएम के कहने पर हाथापाई शुरू कर दी। एसडीएम ने विवाद में वीडियो फिल्म भी बनाई है। दोनों पक्षों ने लोनार कोतवाली में तहरीर दी है। विवाद की सूचना पर सीओ हरपालपुर पीके सिंह और कोतवाल लोनार एके राय फोर्स के साथ पहुंच गए। देर शाम तहसील में पीएसी तैनात कर दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed