{"_id":"5805194a4f1c1bac2d703054","slug":"rural-old-enmity-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी
अमर उजाला/हरदोई
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भैनामऊ गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर घर जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी है। ग्रामीण को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया है। ग्रामीण ने अपने पत्नी के रिश्तेदारों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम भैनामऊ निवासी रहमान (60) पुत्र हजारी ने बताया कि वह हरदोई कचहरी गया था। शाम को लगभग साढ़े छह बजे गांव के उत्तर रजबहा तक पहुंचा।
वहीं पहले से मौजूद तीन युवक बाइक सवार सामने से निकले और उससे रुकने को कहा। उन लोगों के हाथ में तमंचा को देखकर वह भागा तो उन्होंने फायर कर दिया। उसके बाएं कंधे के पास व दाहिने हाथ में गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे गांव के लोग दौड़े तो तीनों बाइक सवार भाग निकले। घायल ग्रामीण ने बताया कि उनके हमलावरों को पहचान लिया है।
हमलावर उसकी पत्नी के रिश्तेदार हैं। उसने थाने में तहरीर दी है। ग्रामीण कहना है कि उसकी पत्नी खतूना ने पांच वर्ष पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसकी रिपोर्ट मायके वालों ने दर्ज करायी थी। आरोपी युवक पत्नी के रिश्तेदार हैं और वे उससे रंजिश मानते हैं। थानेदार ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। जांच की जा रही है।