{"_id":"592c5fdd4f1c1bf114bdbcea","slug":"rs-10-lakh-for-cheating-for-the-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने ठगे दस लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के बहाने ठगे दस लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 29 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभाग के लखनऊ निवासी एक इंजीनियर समेत तीन लोगों पर दस लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव निवासी अमित कुमार पुत्र रामपाल ने तहरीर में बताया है कि भाई योगेश ने राज्य निर्माण संघ लिमिटेड में चौकीदार के पद पर आवेदन किया था। जनवरी 2017 में साक्षात्कार होना था। नौकरी दिलाने के नाम पर हरपालपुर कस्बा निवासी इसी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी रमाकांत ने लखनऊ के साधू तलैया अलीगंज निवासी शमीम खान को विभागीय इंजीनियर बताते हुए मिलवाया। लखनऊ के 5/211 विरामखंड गोमतीनगर निवासी रीता सिंह पत्नी योगेंद्र सिंह के साथ मिलकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस लाख लिए।
विज्ञापन
नौकरी न लगने पर अमित ने भाई की नौकरी के लिए दिए गए पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने तीन चेकों से छह लाख रुपये दिए। एक चेक बाउंस हो गई। जबकि दो चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर थे। पीड़ित ने थाने में इंजीनियर समेत एक महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ गोपाल नारायन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन