फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   robbers caught with in 8 hours

आठ घंटे में पुलिस ने लुटेरे को दबोचा

Sun, 17 Mar 2019 12:02 AM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
robbers caught with in 8 hours
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथौड़ा चौराहे के पास शुक्रवार रात युवक से चार हजार रुपये की लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने आठ घंटे में ही कर दिया। लुटेरे को लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

  सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रूदौली निवासी सलीम पुत्र मन्ने शुक्रवार रात लगभग आठ बजे पैदल सांडी रोड के हथौड़ा चौराहे के पास से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में ही उसे रूदौली निवासी दोस्त मोहम्मद ने रोक लिया। उसने लाइसेंसी राइफल दिखाकर सलीम को धमकाया और उसके पास से चार हजार रुपये लूटकर बाइक से फरार हो गया। घटना की जानकारी सलीम ने गांव पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सुरसा संतोष तिवारी को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह चार बजे सेमरा चौराहा के निकट पुलिस ने दोस्त मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed