फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report filed against six people including husband

पति सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 29 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 29 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report filed against six people including husband
रोते बिलखते मृतक के परिजन।जहर से महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप - फोटो : amarujala

विज्ञापन

बावन (हरदोई)। लोनार थाना क्षेत्र के बरवन गांव में शनिवार को विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज के लिए ससुरालीजनों पर बेटी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैंया निवासी श्रीकृष्ण सिंह ने बेटी बिटाना (30) की शादी करीब सात साल पहले बरबन निवासी नन्हें भइया उर्फ महेंद्र विक्रम पुत्र चंद्रपाल के साथ की थी। उसके दो बेटे व एक बेटी है। नन्हें भइया दिल्ली में नौकरी करता है।
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले वह गांव आया था। मृतका के पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि शादी के  समय में तय सभी शर्तों को उसने पूरा किया था। इसके बाद भी सुसरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पूरी कर पाने में उसने असमर्थता जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग आए दिन बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। बेटी ने कई बार शिकायत कई बार बेटी ने उससे की थी। इस पर हर बार बेटी को समझा बुझाकर शांत कर देता था।

श्रीकृष्ण ने बताया कि नन्हें भइया ने शुक्रवार को दिन में बिटाना के साथ मारपीट की थी। बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे नन्हें भइया ने उसे फोन कर बताया कि बिटाना की तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

करीब 10 बजे गांव के लोगों के साथ बरबन पहुंचा था। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। श्रीकृष्ण ने दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।



प्रभारी एसओ एसएसआई जैनेंद्र ने बताया कि मृतका के पिता श्रीकृष्ण की तहरीर पर पति नन्हें भइया, सास, भाई पप्पू सिंह व पत्नी मनोरमा, छोटे सिंह एंव पत्नी वैष्णवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत क ी वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed