{"_id":"5ca7a0b1bdec2213e272ff85","slug":"report-filed-against-2-people-in-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर सहित दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायरेक्टर सहित दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Sat, 06 Apr 2019 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ चुंगी के पास संचालित निजी कंपनी के डायरेक्टर ने महिला को बंधक बना लिया। उसे एक कर्मचारी ने बेटे को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था। किसी तरह उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डायरेक्टर व एक अन्य को पकड़ लिया। पीड़ित की तहरीर पर दोनों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गुजरात के वापी डुमरी हरैया निवासी देवी पत्नी मोहन ने बताया कि कुछ दिन पहले कुंभ स्नान करने प्रयागराज आई थी। जहां पर संदीप नाम के युवक से उसकी मुलाकात हो गई। युवक ने अपने को पुलिस विभाग में बताया था। उसे बातों में फंसा कर मोबाइल नंबर ले लिया। मोबाइल पर दोनों की बातचीत शुरू हो गई। इसी बीच उसने देवी को उसके बेटे की एक कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही। उसे कंपनी के हेड आफिस में 12 हजार रुपये लेकर आने को कहा। उसने बताया कि गुरुवार सुबह वह हरदोई में बताए पते पर पहुंच गई। जहां पर उसने कंपनी के डायरेक्टर मुन्ना पासवान से बातचीत कराई। इसके बाद उससे रुपये जमा कर लिए। जब उसने काम के बारे में पूछा तो पता चला कि डोर टू डोर प्रोडक्ट सेलिंग करनी होगी। इस पर देवी ने नौकरी न कराने की बात कहकर अपने रुपये वापस मांगे तो मोबाइल छीन कर उसे कमरे में बंधक बना लिया। शुक्रवार सुबह वहां आए एक युवक से मोबाइल मांगकर महिला ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर मुन्ना पासवान व संदीप को दबोच लिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, बंधक बनाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। देहात कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि जिले में बेरोजगारों के साथ ठगी करने का गैंग संचालित है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन