{"_id":"5d092f988ebc3e690952f252","slug":"report-against-father-and-three-son-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और तीन पुत्रों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिता और तीन पुत्रों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
Wed, 19 Jun 2019 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में वृद्ध दुकानदार की हत्या के मामले में पिता और उसके तीन पुत्रों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम निवासी गंगाराम (65) घर के बाहर खोखा रखकर पान बेचता था। सोमवार रात साढ़े सात बजे मोहल्ला निवासी रामनाथ शराब के नशे में उसकी दुकान पर पहुंचा और गंगाराम को गालियां देने लगा। गंगाराम ने इस पर आपत्ति जताई तो रामनाथ ने उधार मसाला देने को कहा। इस पर गंगाराम ने इनकार कर दिया। दोनों में विवाद हो गया। इसकी जानकारी पर रामनाथ के पुत्र नेता, मिथिलेश, अनुज भी वहां पहुंच गए। चारों ने लाठी-डंडे से गंगाराम को जमकर पीटा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंगाराम के परिजन बाहर आए तब तक आरोपी फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी बेटी देवी की तहरीर पर रामनाथ, उसके पुत्रों नेता, मिथिलेश और अनुज के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पाली थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन