{"_id":"58ff95a84f1c1bb365c0d8ac","slug":"report-against-abusive-remarks-on-mp-anshul","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अंशुल पर अभद्र टिप्प्णी करने में दो के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद अंशुल पर अभद्र टिप्प्णी करने में दो के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर डाली गई खबर की पोस्ट।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गाड़ी पर हूटर लगाने के मामले में भाजपा सांसद के खिलाफ टीवी चैनल पर चली खबर की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई। एक फेसबुक एकाउंट पर इस पोस्ट पर दो लोगों ने सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। सांसद ने टिप्पणी करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच आईटी सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा की गाड़ी में हूटर लगा होने की खबर एक टीवी चैनल ने चलाई थी। ये खबर कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही है। हरदोई न्यूज नाम बने फेसबुक एकाउंट पर भी ये खबर पोस्ट की गई। इस पोस्ट को 55 लोगों ने लाइक किया और अनिल कुमार व राहुल सत्यप्रकाश पांडेय के नाम से बने एकाउंट से कमेंट किए गए।
विज्ञापन
पोस्ट को दस लोगों ने अपने एकाउंट में दस लोगों ने शेयर भी किया। अनिल ने अपने कमेंट में ये तो हद हो गई बेशर्मी की का कमेंट किया जबकि राहुल सत्यप्रकाश पांडेय बहुत ही अभद्र टिप्पणी की है। फेसबुक एकाउंट में अनिल का पता जिला फर्रुखाबाद और पेशा सरकारी सेवा लिखा है। एकाउंट में राहुल ने पता तो नहीं लिखा है लेकिन पढ़ाई हरदोई जीआईसी से होना बताया है।
विज्ञापन
उसने खुद को आईएएस अप्रेन्टिस भी बताया है। सांसद ने अनिल और राहुल के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सर्विंलास सेल दोनों की फेसबुक आईडी की पड़ताल कर रही है। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।
लोकतंत्र है, सांसद के खिलाफ नाराजगी जताना लोगों का अधिकार है लेकिन नाराजगी मर्यादा में रहकर ही जतानी चाहिए। सांसद के साथ मैं देश का नागरिक भी हूं। और एक नागरिक होने के नाते इस तरह की अभद्र टिप्प्णी मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैंने सांसद नहीं साधारण नागरिक की हैसियत से मुकदमा दर्ज कराया है। -अंशुल वर्मा, सांसद हरदोई