फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   report against 434 candidate in rules breaking

आचार संहिता उल्लंघन में 434 पर रिपोर्ट

Mon, 06 Nov 2017 11:56 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 06 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान तहसील परिसर और उसके आसपास नजर आई भीड़ और आचार संहिता का अनुपालन कराने में शिथिलता बरतने के आरोप में डीएम ने सीओ और कोतवाल शाहाबाद से जवाब तलब किया है। डीएम के तल्ख तेवर देखकर हरकत में आए शाहाबाद कोतवाली में आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के मामले में भाजपाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 434 लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन में कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन

डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी विपिन कुमार मिश्र सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने शाहाबाद गए थे। इस दौरान तहसील परिसर और उसके आसपास अनावश्यक भीड़ देखकर डीएम ने नाराजगी जताई थी। देर शाम डीएम शुभ्रा सक्सेना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शाहाबाद के सीओ एसएन सिंह और कोतवाल उमाशंकर उत्तम से जवाब तलब कर लिया। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि डीएम ने दोनों अफसरों से पूछा है कि आचार संहिता के अनुपालन में हीलाहवाली किए जाने के चलते क्यों न उनके विरुद्ध विधिक और विभागीय कार्रवाई की जाए। डीएम के ये तेवर देख पुलिस भी हरकत में आ गई। कोतवाली के उपनिरीक्षक जनार्दन सिंह ने बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में 18 भाजपाइयाें के साथ ही 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। शाहाबाद कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, भाजपा प्रत्याशी मालश्री के पति राजेंद्र मिश्रा, गोपाल त्रिपाठी, त्रिपुरेश मिश्रा आरती मिश्रा, अमित मिश्रा, शुभम बाजपेयी, गोपाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, ब्लाक प्रमुख के जेठ नलिन गुप्ता, आरिश, रिजवान, अविरल वाजपेयी, सोनू अवस्थी, आशू, सोने तिवारी, आलोक त्रिपाठी, एवं 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर मल्लावां में पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी अंकित जायसवाल समेत 16 लोगों को नामजद कर 300  अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक जटा शंकर सिंह ने बताया कि अंकित जयसवाल, विशाल जायसवाल, रोहित जायसवाल, सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू, मनोज अग्निहोत्री, मुकेश गुप्ता, दीपक, आशीष गुप्ता, विनीत वर्मा, राजेश जोशी, संजय, गौरी शंकर, राहुल शर्मा,अवधेश कुमार, रोहित गुप्ता, ताहिर सिद्दीकी, सहित 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed