फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   report against 181 people in highway block and stone throwing

हाईवे जाम और पथराव में 181 के विरुद्ध रिपोर्ट

Tue, 22 May 2018 11:27 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 22 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
report against 181 people in highway block and stone throwing
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत के बाद हाईवे जाम करने वाले ग्रामीण मुसीबत में पड़ गए हैं। पुलिस ने जाम और पथराव में चार पुलिस कर्मियों के घायल होेने की बात कही है। 31 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। 

विज्ञापन

नेशनल हाईवे संख्या 24 पर सोमवार सुबह सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम तालगांव निवासी रजनीश (25), उसकी बहन मधु (30) पत्नी गुड्डू, जानकी (3) व आरुषि (6) पुत्र गुड्डू को पिकप ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मधु और उसकी दोनों पुत्रियों को ट्रक ने रौंद दिया था। तीनों की मौत हो गई थी। घटना से नाराज धामापुर और हन्नपसिगवां के ग्रामीणों ने सेल्स टैक्स विभाग के अफसरों पर वसूली का आरोप लगाकर जाम लगा दिया था। पुलिस के लाठियां फटकारने पर भीड़ ने पथराव किया था। पथराव में उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह और पुष्पेंद्र सिंह के साथ ही सिपाही विपिन बैसला और पवन सिरोही घायल हो गए थे। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने लोगों को शांत कराया था। एसआई अनिल सक्सेना की तहरीर पर इस मामले में 31 लोगों को नामजद कर कुल 181 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन लोगों पर बलवा करने, मार्ग अवरुद्ध करने, लोकसेवक पर हमला करने, गाली गलौज करने, धमकी और पथराव की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। नामजद किए गए संजय पुत्र रामविलास, राजेश पुत्र गंगू निवासीगण हन्नपसिगवां, सचिन पुत्र प्रकाश निवासी ख्वाजा फिरोज थाना मोहम्मदी जनपद लखीपुर खीरी, रोहित पुत्र हरिश्चंद्र निवासी धामापुर कोतवाली पिहानी हरदोई, लालाराम पुत्र शिवलाल निवासी पतवन और गुड्डू पुत्र श्रीराम निवासी रामपुर थाना पसिगवां जनपद लखीमपुर को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन



इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट 
बलवा में नामजद 31 लोगों में हन्नपसिगवां के राजेश, राज बहादुर, संतराम, श्याम सिंह, हरनाम, रामकुमार, गंगाराम कहार, रंजीत, रामसनेही, कमलेश, गुड्डू, राहुल, संजय, शोभित, रिम्मू, गुड्डू पुत्र बहादुर, संदीप, परवीन, कमल किशोर व धामापुर के रोहित कहार, उसकी मां, सतीश काछी, उसकी भाभी, वीरेंद्र, मदन, संतोष कहार, उसकी मां समेत पतोना थाना पसिगवां के लालाराम, रामपुर मिश्र थाना मोहम्मदी के गुड्डू कहार और भभक्कलपुर कोतवाली पिहानी के संजय कहार के अलावा 150 अज्ञात लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed