फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relatives escaped house arrest of the former head Htyaropion

पूर्व प्रमुख के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को रिश्तेदारों के घर दबिश

Sun, 01 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 01 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Relatives escaped house arrest of the former head Htyaropion
खून - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  पूर्व ब्लॉक प्रमुख के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में लगी पुलिस की पांच टीमें चौथे दिन भी नाकाम रहीं। टीमों ने आरोपियों के गांव व अन्य ठिकानों पर दबिश दी पर सफलता नहीं मिली। अब हत्यारोपियों क ी गिरफ्तारी के लिए उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के पूर्व प्रमुख संजय मिश्र (45) के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने अभी तक भदैचा और लखनऊ के ठिकानों पर दबिश दी है। इसके बाद भी  पुलिस के हाथ खाली रहे हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब आरोपियों के रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है। पूर्व प्रमुख संजय मिश्र की 28 तारीख को उनके स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके छोटे भाई श्यामजी मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने भदैंचा निवासी राजेंद्र उर्फ राजू सिंह उनके दो भतीजे पवन सिंह व पंकज सिंह पुत्र अजय पाल सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजू नैनी जेल में बंद है, जबकि पवन व पंकज फरार हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी राजीव मल्होत्रा ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed