फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of attempted bike theft and attacking with a knife upon resistance

Meerut News: बाइक चोरी का प्रयास, विरोध पर चाकू से हमला करने का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempted bike theft and attacking with a knife upon resistance
सरधना। मोहल्ला मंडी चमारान में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने के प्रयास का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मंडी चमारान निवासी वाजिद ने बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही शौकीन उर्फ गंठा बाइक चोरी कर ले जाने का प्रयास करने लगा। वाजिद को जानकारी हुई तो उसने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि विरोध करने पर शौकीन ने वाजिद पर चाकू से हमला कर दिया। वाजिद बाल-बाल बच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके घर के कैमरे भी तोड़ दिए, जिसका वीडियो उसके पास है। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed