हरदोई में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह गांव से करीब 500 मीटर दूर अर्धनग्न हालत में मिला। चूड़ियां व ब्लाउज के बटन टूटे मिले। शरीर पर चोट भी थे। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव भीखमपुर अईमा निवासी सुमन (35) पुत्र अनिल शुक्ला शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे शौच के लिए खेतों पर गई थी। काफी तक सुमन नहीं लौटी तो बेटी छाया और सास सुधा टार्च लेकर उसे खोजने निकलीं। काफी देर बाद वह सरसों के खेत में अर्धनगभन हालत में मिली। उसकी ब्लाउज के बजट टूटे थे और साड़ी अस्त व्यस्त थी।
पास ही टूटी चूड़ियां भी टूटी मिलीं। परिजन आनन- फानन में उसे कोथावां सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-ए वारदात का निरीक्षण किया। खेत में मेड़ से करीब 20 मीटर अंदर तक सरसों टूटी पड़ी थी। महिला की साल,चप्पलें और लोटा खेत में ही पड़ा था। अतरौली थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि महिला की गले में निशान मिले हैं। आशंका है कि रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।