{"_id":"5a64cf2f4f1c1b92268b5ada","slug":"pradhan-husband-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधानपति की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानपति की गोली मारकर हत्या
हरदाेई
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोविंद उर्फ छोटक्के फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली को दवा दिलाने बाइक से संडीला जा रहे प्रधानपति की संडीला अतरौली मार्ग पर आबिदखेड़ा के पास दो बाइक सवार पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से गुस्साए परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और हरदोई संडीला मार्ग पर जाम लगा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर पांच के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
आटामऊ गांव की प्रधान गोमती के पति गोविंद उर्फ छोटक्के (55) रविवार दोपहर आटामऊ के मजरा रज्जाकखेड़ा निवासी अपनी साली सरजू देवी पत्नी मुनेश्वर प्रसाद को दवा दिलाने बाइक से संडीला जा रहे थे। संडीला अतरौली मार्ग पर आबिदखेड़ा गांव के पास स्थित ईंट-भट्ठे के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार होकर आए पांच लोगों ने प्रधानपति को रोका। बाइक रुकते ही दो युवकों ने तमंचे से एक-एक गोली प्रधानपति गोविंद के मार दी। सीने और गर्दन में गोली लगने से गोविंद वहीं गिर पड़े। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से प्रधानपति को सीएचसी संडीला भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पाकर एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, सीओ संडीला अरुण सिंह, कोतवाल जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। संडीला कोतवाल ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र शिवशंकर ने गांव निवासी हामिद पुत्र मोहम्मद रजा, मुहिम पुत्र हामिद, मथुरा उर्फ शौकत पुत्र भगोले, बबलू पुत्र सुकरत व एक अज्ञात पर हत्या करने की तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और हरदोई-संडीला मार्ग पर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान किसी अप्रिय घटना को देखते हुए मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स मंगा लिया गया था।
विज्ञापन