{"_id":"58dff6ea4f1c1bc20463ff99","slug":"police-raid-the-cash-of-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से नगदी लूटने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से नगदी लूटने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई । देहात कोतवाली क्षेत्र में दंपति से लूट करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया हैं। युवक से ही दंपति ने रुपये निकालने के लिए निकासी भरवाया था। युवक अभी तक पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के रजपार मजरा काईमऊ निवासी बंसतराम खेती करता है। उसकी पत्नी सुशीला का नानकगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। सुशीला शुक्रवार को पति के साथ बैंक से 20 हजार रुपये निकलने आई थी।
विज्ञापन
दंपति निकासी फार्म नहीं भर पाते हैं। उसी समय एक युवक बैंक में आया था। जिससे दंपति की जान पहचान हो गई। उसने ही निकासी फार्म भरा था। रुपये लेकर सुशीला ने थैले में रख लिए थे। बैंक से एक किलोमीटर आगे वही युवक बाइक से आया था।
विज्ञापन
उसने सुशीला के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन कर भाग गया। दंपति ने उसे पहचान लिया। पीड़िता ने धन्नूपुरवा निवासी राजेंद्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल हीरालाल चौरसिया ने बताया आरोपी गुमराह कर रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है ।