{"_id":"58b467814f1c1bec27830d46","slug":"police-post-in-front-of-the-grocery-store-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने किराना दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने किराना दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
दीवार में लगीं सेंध दिखाते व्यापारी गुलशन खन्ना।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने किराना दुकान में रविवार रात सेंध लगाकर चोर नगदी सहित दो लाख का सामान चुरा ले गए। पंद्रह दिन पहले एक किराना व्यापारी से बदमाश 70 हजार रुपये लूट ले गए थे। आए दिन चोरी, लूट से आक्रोशित किराना व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। व्यापारी की की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
संडीला के मोहल्ला सदर बाजार निवासी गुलसन खन्ना किराना का कारोबारी हैं। उनकी बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने गुलसन किराना स्टोर नाम से दुकान है। सोमवार सुबह गुलसन ने दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था। छत में ऊपर की ओर नकब भी लगी थी। इस पर गुलसन ने गोलक देखी। गोलक से 25 हजार रुपये के अलावा दुकान से काफी सामान गायब था।
विज्ञापन
चोरी की खबर लगते ही मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाल उमा शंकर उत्तम और चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। चोरी से आक्रोशित किराना व्यापार मंडल ने किराना दुकानें बंद रखीं। व्यापारी आए दिन होने वाली लूट और चोरियों का खुलासा न होने से खफा थे। किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पंद्रह दिन पहले एक किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर बदमाश 70,000 रुपये लूट ले गए थे।
विज्ञापन
उसके पहले पेट्रोल पंप पर भी लूट हुई थी। पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। गुलसन की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। व्यापारी ने बताया कि अभी ठीक से सामान का आंकलन नहीं कर पाए हैं लेकिन नगदी सहित लगभग दो लाख का सामान चोरी हुआ है। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी चंद्र प्रकाश से फोन पर वार्ता हुई है। उन्होंने जल्द ही चोरी और लूट का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार रात व्यापारियों की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि अगर चोरी और लूट का जल्द खुलासा न किया गया तो किराना व्यापार मंडल बेमियादी हड़ताल करेंगे।