फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police caught Aslha Factory

पुलिस ने पकड़ी असलहा फैक्ट्री

Sun, 19 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 19 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police caught Aslha Factory
असलहा बनाने के औजार - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। मझिला थाना पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी कर जमुरा गांव में असलहा बनाते तीन युवकों को दबोचा जबकि एक भाग निकला। पुलिस ने मौके से दो रायफल, अधबने असलहे, 13 कारतूस, 13 खोखे और असलहे बनाने के औजार बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में दो हरदोई और एक शाहजहांपुर जिले का है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन


मझिला थाने की पुलिस को जमुरा गांव में असलहे बनाने की सूचना मिल रही थी। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने फोर्स के साथ नईम के घर पर छापा मारा। घर के पीछे हाते में असलहों की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने नईम के दो बेटों कलीम व जुरार के अलावा बबलू उर्फ  सलीम पुत्र मो. नवी निवासी तुर्कीखे थाना रोजा जनपद शाहजहांपुर को दबोच लिया। एसओ के अनुसार नईम पुत्र हबीब अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन


एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि जमुरा में अवैध असलहा फैक्ट्री की सूचना पर एएसपी पश्चिमी बीसी दुबे की देखरेख में थाने की टीम को खुलासा करने के लिए लगाया गया था। टीम ने शनिवार तीन आरोपियों को दबोच लिया। मौके से 315 बोर की दो रायफल, छह अधबनी देशी रायफल, 315 बोर के 16 कारतूस और 10 खोखे, 312 बोर का एक कारतूस और तीन खोखे, असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि टीम में थानाध्यक्ष मझिला के साथ दस लोगों की टीम लगी थी। टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीढ़ियों से बना रहे थे अवैध हथियार
एसपी ने बताया कि पकड़े गए कलीम व जुरार और सलीम कई साल से अवैध हथियार बना रहे थे। इन लोगों ने ये काम अपने परिजनों से सीखा। छापेमारी के दौरान कलीम व जुरार का पिता नईम मौके पर मौजूद था। सलीम का पिता भी अवैध असलहा बनाने में पकड़ा जा चुका है। इन लोगों का नेटवर्क हरदोई के अलावा शाहजहांपुर जिले में भी है। ये लोग किसको अवैध असलहे बेचते थे पुलिस अभी इसका पता नहीं लगा पाई है।


जवान दबोचे, अधेड़ भाग निकला
पुलिस ने रात में जमुरा गांव में छापेमारी की। पुलिस के दावे के अनुसार मौके पर 25-26 वर्ष के युवा कलीम, जुरार व सलीम के अलावा अधेड़ नईम असलहा बना रहा था। पुलिस ने तीनों युवाओं को दबोच लिया लेकिन नईम चीते जैसी फुर्ती दिखाकर पुलिस के हाथ से फिसल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed