फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Poisoning from laborers on roadways bus

रोडवेज बस में मजदूर से जहरखुरानी

Thu, 13 Jul 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 13 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Poisoning from laborers on roadways bus
सीएचसी में भर्ती जहरखुरानी का शिकार मनमोहन। - फोटो : amarujala

बिलग्राम। दिल्ली से मजदूरी करके रोडवेज से घर लौट रहे मजदूर को रास्ते में जहर खुरानों ने निशाना बनाया। जहरखुरान उसे बेहोश कर 25000 रुपये व सामान ले गए। रोडवेज परिचालक ने बुधवार सुबह उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर परिजन सीएचसी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की है।

विज्ञापन


बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र के पसनेर गनिवासी रघुवीर का बेटा मनमोहन (21) दिल्ली में मजदूरी करता है। बुधवार शाम वह दिल्ली से घर के लिए रोडवेज बस पर बैठा था। रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। रोडवेज बस सुबह करीब छह बजे दिल्ली से बिलग्राम पहुंची थी। वह बेहोशी की हालत में सीट पर लेटा था।
विज्ञापन


परिचालक के कई आवाजें देने के बाद भी उसे होश नहीं आया। इसके चलते परिचालक उसे सीएचसी में भर्ती कराकर चला गया। होश में आने पर उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन सीएचसी पहुंचे और जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी। सीएचसी पहुंची पुलिस ने मनमोहन से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह दिल्ली से मजदूरी के 25000 हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में वह कब बेहोश हो गया। इसकी जानकारी नहीं हुई। उसने बताया कि जहर खुरान रुपये, सामान, पर्स जिसमें आधार कार्ड व अन्य सामान था ले गए। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उन्हें क ोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed