{"_id":"588e292b4f1c1b7d3de80393","slug":"on-entering-the-house-the-two-sides-went-in-goat-sticks-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बकरी घुसने पर दो पक्षों में चलीं लाठियां, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में बकरी घुसने पर दो पक्षों में चलीं लाठियां, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के अहमदापुर गांव में रविवार को महिला के घर में पड़ोसी की बकरी घुस गई। इसकी उलाहना देने गई महिला से दूसरे पक्ष के लोगों का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों में लाठियां चलीं। जिसमें दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए।बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अहमदापुर के मजरा रडेना हबीब नगर में लाल कृष्ण (55) और रेखा देवी का घर आमने-सामने है।
विज्ञापन
रविवार को लालकृष्ण की बकरी रेखा के घर में घुस गई। घर में बकरी घुसने का उलाहना देने गई रेखा का दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें एक पक्ष की तरफ से रेखा, रूपरानी (30) और राम कुमारी (55) घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से लाल कृष्ण रोली (52) व देवी (15) जख्मी हो गए। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन