फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old person dead body found

अधेड़ का शव मिला

Tue, 24 Jul 2018 11:46 PM IST
hardoi
hardoi Updated Tue, 24 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
old person dead body found
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मक्कूपुरवा से दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर घर से निकले अधेड़ का शव बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर ग्राम इसरापुर और परसोला के बीच  पड़ा मिला। मृतक के भाई ने दो दोस्तों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मक्कूपुरवा निवासी राम खेलावन (46) पुत्र गणपति के भाई मकरंद ने मल्लावां कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि राम खेलावन को गांव के ही जगतपाल और किंदर सोमवार दोपहर दो बजे घर से बुलाकर साथ ले गए थे। जगतपाल और किंदर शाम छह बजे लौट आए। राम खेलावन की पत्नी ने इन लोगों से पति के बारे में पूछा तो यह लोग कोई जानकारी नहीं दे पाए। सोमवार रात लगभग 11 बजे मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर ग्राम इसरापुर और परसोला के बीच रामसरन की मड़ैया के पास राम खेलावन मृत पड़ा था। बिलग्राम पुलिस ने घटनास्थल मल्लावां होने के कारण मल्लावां पुलिस को सूचना दी। मल्लावां का प्रभार संभाल रहे विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, पांच पुत्रियां और दो पुत्र सुनील व सुरेंद्र हैं। मृतक के भाई मकरंद ने जगतपाल और किंदर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed